अररिया, अप्रैल 22 -- अमरपुर (बांका )। अमरपुर प्रखंड के चिरैया गांव के समीप सोमवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान चिरैया गांव के पास सामने से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक में धक्के के बाद तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.