दरभंगा, मार्च 21 -- दरभंगा। अमरनाथ सिंह को भाजपा का जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वे पिछले कई वर्षों से विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं। वे लायंस क्लब ऑफ दरभंगा टाउन तथा सिविल सोसाइटी ऑफ दरभंगा के सचिव तथा मानव अधिकार युवा संगठन भारत के प्रदेश युवा अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह उनके जीवन की नई पारी की शुरुआत है। जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना और प्रदेश भाजपा कमेटी ने उन पर भरोसा जताया है, वे हर संभव प्रयास कर उस भरोसे पर खड़े उतरेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...