रायबरेली, जुलाई 14 -- रायबरेली। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए गया जत्था वापस आ गया। वापस आए जत्थे का स्वागत रेलवे स्टेशन पर लोगों फूल मालाओं के साथ किया। श्री अमरनाथ यात्री महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, जिला अध्यक्ष जगदीश चैनानी एवं ओम शिव शक्ति मानव सेवा मंडल दैनिक भंडारा सुपरमार्केट रायबरेली के पदाधिकारीयों ने वापस आए श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उक्त जत्था मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी के नेतृत्व में दो जुलाई को रवाना हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...