अलीगढ़, जुलाई 6 -- अलीगढ़। वंदे भारत सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री नीरज प्रजापति के साथ एक और जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रबाना किया गया। जिसमें नीरज प्रजापति, धर्मेंद्र कुमार महेश्वरी, प्रदीप कुमार अभिषेक चौहान, सत्य प्रकाश व अन्य लोग शामिल रहे। इस अमरनाथ यात्रा के जत्थे को वंदे भारत संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने माला पहना कर और मिठाई खिलाकर रवाना किया। इस दौरान संस्था के हिमांशु गुप्ता, समीप गुप्ता ,शिवकुमार, मुकेश कचौड़ी, भगवान दास, सत्य भारती, मनोज कुमार, अमित कुमार, अजय पहलवान उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...