मुंगेर, मार्च 24 -- मुंगेर, निज संवाददाता । अमरनाथ यात्रा 2025 पर जाने वाले मुंगेर जिले के श्रद्धालु अब सदर अस्पताल में ही सभी प्रकार की जांच करा कर यात्रा के लिए अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेंगे। स्वास्थ्य प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए सरकार ने मुंगेर सदर अस्पताल को नामित कर दिया है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक सह चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर रमण कुमार श्रद्धालुओं का सभी तरह का स्वास्थ्य जांच कर इच्छुक अमरनाथ यात्रियों को अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र निर्गत करेंगे। इससे पहले अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले मुंगेर जिला के श्रद्धालुओं को मायागंज अस्पताल भागलपुर जाकर स्वास्थ्य जांच करा कर प्रमाण पत्र प्राप्त करना पड़ता था। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन द्वारा स्वास्थ्य प्रमाण पत्र का फा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.