मऊ, जनवरी 2 -- मधुबन। तहसील क्षेत्र के गंगऊपुर गांव निवासी अमरनाथ साहनी ने दिल्ली आयरन मैन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अमरनाथ को यह सफलता अपने पिता देवेंद्र साहनी की ट्रेनिंग और परिवार की प्रेरणा से मिली है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और आस-पास के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस कामयाबी पर पूर्व प्रधान उमेश राजभर, रामविलास, उदय नारायण चौहान, राजकिशोर आदि लोगों ने खुशी व्यक्त करते उसे बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.