बस्ती, फरवरी 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में अमरनाथ एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने का मामला सामने आया है। आरपीएफ ने पत्थर लगने से चोटिल बिहार के यात्री की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि जिस जगह पर ट्रेन पर पत्थर फेंका गया, उसके आसपास छानबीन शुरू कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। सूत्रों की मानें तो आरपीएफ टिनिच क्षेत्र से एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर भी पूछताछ कर रही है। हालांकि इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं हो सकी। आरपीएफ के अनुसार बिहार प्रांत के समस्तीपुर जनपद के विधान थानाक्षेत्र के मालसर निवासी शंभू कुमार सुमन ने तहरीर दी है। इसके अनुसार भागलपुर से जम्मू को जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस (15097) से वह गत 30 जनवरी को यात्रा कर रहे थे। जम्मू जाते वक्त बस्ती जनपद में टिनिच क्षेत्र के आसपास ट्रेन पर...