रांची, मार्च 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रांची में कोल ट्रांसपोर्टर विपिन मिश्रा पर अमन साहू गिरोह के द्वारा फायरिंग किए जाने व एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव की हत्या के बाद विपक्ष ने सोमवार को सदन में सरकार को कानून व्यवस्था के प्रश्न पर घेरा था। वहीं डीजीपी अनुराग गुप्ता के जेल से अपराधियों के द्वारा गिरोह के संचालन किए जाने के बयान की आलोचना की थी। लेकिन मंगलवार की सुबह अमन साहू को मुठभेड़ में मारे जाने की जानकारी मिलने के बाद विपक्ष ने भी मुठभेड़ की सराहना की। अपराध करने वालों के खिलाफ बड़ा संदेश : बाबूलाल नेता प्रतिपक्ष व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड पुलिस द्वारा एक कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर प्रदेश में आपराधिक साम्राज्य चलाने वालों के लिए कड़ा संदेश है। जो कानून को चुनौती देगा, उसका यही हश्र होगा। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.