पटना, जनवरी 7 -- कुख्यात अमन शुक्ला की हत्या के मामले में पुलिस ने छह और लोगों से पूछताछ की है। पुलिस को इस हत्याकांड से जुड़े अहम सुराग हाथ लगे हैं। मामले में मृतक की पत्नी और अन्य लोगों के मोबाइल फोन से घटना के समय और उससे पहले हुई बातचीत के आधार पर करीब एक दर्जन मोबाइल नंबरों का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकालकर जांच की जा रही है। संदेह के आधार पर कई नंबरों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान मोबाइल फोन से कई संदिग्ध बातचीत की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को मिली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में बेऊर जेल में बंद कुछ अपराधियों से भी पूछताछ की गई है। पहचान किए गए शूटरों की गिरफ्तारी के लिए पटना सहित आसपास के तीन जिलों में छापेमारी चल रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में कुछ भी सार्वजनिक रूप से कहने से बच रही है। प्रेम प्रसंग और पुरानी रं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.