संभल, फरवरी 25 -- पूर्व शहर इमाम संभल, मौलाना खुर्शीद हुसैन वारसी रह० का सालाना उर्स मुबारक परंपरागत रस्मों और अमन-शांति के माहौल में संपन्न हुआ। चंदौसी-सम्भल मार्ग स्थित दरगाह अंजुमन-ए-वारसिया, सैफ खां सराय में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। उर्स के मौके पर नात-ओ-मनकबत, कुरानखानी, सलातो-सलाम, लंगर, तबर्रुक वितरण तथा चादरपोशी की रस्म अदा की गई। दोपहर में कुल शरीफ की रस्म संपन्न हुई। शहर इमाम मौलाना आफताब हुसैन वारसी ने उर्स की रस्म अदा कराते हुए मुल्क व शहर में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ कराई। वक्ताओं ने सूफी खुर्शीद मियां की दीनी सेवाओं, लोगों के प्रति उनकी मोहब्बत और बेहतरीन अखलाक को याद किया। कार्यक्रम के अंत में दरगाह अंजुमन-ए-वारसिया के प्रबंधक मेहताब हुसैन वारसी ने सभी अकीदतमंदों और मेहमानों का आभार व्यक...