कानपुर, दिसम्बर 10 -- कानपुर। अमन व युवराज के खेल की बदौलत कानपुर (केसीए एकादश) ने प्रयागराज को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। कुशीनगर में खेले जा रहे सेना कप राज्यस्तरीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें कानपुर ने प्रयागराज मंडल को नौ विकेट से पराजित किया। कानपुर की जीत में युवराज यादव (17 रन देकर 4 विकेट) और अमन चौहान (नाबाद 50 रन) नायक बने। कुशीनगर में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रयागराज मंडल की टीम 15.3 ओवर में 99 रन पर ढेर हो गई। टीम की ओर से मयंक दुबे ने 51 रन, दीपक यादव ने 13 रन बनाए। कानपुर की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए युवराज यादव ने चार और आयुष्मान सिंह ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में कानपुर ने 8.1 ओवर में 100 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से अमन चौहान ने नाबाद 50 रन, ...