रुडकी, फरवरी 12 -- क्वाड्रा इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में बीएएमएस बैच 2025 के नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में भव्य फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। मुख्य अतिथियों ने आयुर्वेद की परंपरा और अनुशासन के महत्व पर बल देते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। गुरुवार को कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलसचिव नरेंद्र सिंह और पूर्व जॉइंट निदेशक आनंद भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसमें संस्थान के सचिव डॉ. रकम सिंह, निदेशक डॉ. ऋषभ जैन, प्राचार्य जितेंद्र कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्रों ने शास्त्रीय व आधुनिक नृत्य, संगीत, रैम्प वॉक और रचनात्मक प्रस्तुतियों से माहौल उत्साहपूर्ण बना दिया। मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह ने कहा कि आयुर्वेद भारतीय ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है और छात्रों को अध्ययन ...