भागलपुर, फरवरी 17 -- श्रीरामपुर स्थित आज़ाद क्रिकेट मैदान में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अमन 11 भागलपुर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अकबरनगर 11 को 79 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। टॉस हार कर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अमन 11 भागलपुर ने निर्धारित 14 ओवर में छह विकेट खोकर 284 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अकबरनगर 11 की टीम 14 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 205 रन ही बना सकी। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए बादल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' घोषित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...