चम्पावत, फरवरी 13 -- लोहाघाट। जीआईसी खेतीखान के छात्र अमन फर्त्याल का चयन राष्ट्रीय योग्यता छात्रवृति के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य धीरज सिंह चौहान ने बताया कि योजना के तहत सरकार अमन को कक्षा नौ से 12 वीं तक छात्रवृत्ति देगी। उनकी उपलब्धि पर शिक्षक मधुसूदन चंद्र, कैलाश जोशी, दिवाकर भट्ट, दिनेश पनेरू, हरीश गहतोड़ी, संदीप कलखुड़िया, गोपाल मनराल, आलोक वर्मा, अशोक माहरा आदि ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...