छपरा, मार्च 16 -- अमनौर , एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दो दिनों की हुई होली के दौरान मारपीट में लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये । परिजनों ने अपने -अपने घायलों को सीएचसी में इलाज के लिये भर्ती कराया। घायलों में पैगा कला के महमद हुसैन व महमद सदीक , सलखुआं के उमाशंकर गिरि , संतोष गिरि, आशा देवी , सरस्वती देवी व हरिशंकर गिरि, अपहर के निभा बर्मा, धोबाही के रंजीत कुमार सिंह , मनोरपुर के रंजीत कुमार महतो व पवन कुमार, चंदन कुमार व अन्य शामिल हैं। सभी घायलों का अमनौर सीएचसी इलाज किया गया । घटित घटनाओं के मामले में प्राप्त आवेदनों के आधार पर पांच प्राथमिकी दर्ज की गई है । मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.