छपरा, फरवरी 20 -- परिजनों में मचा कोहराम पेज तीन की लीड के साथ अमनौर, एक संवादाता। अमनौर के युवक की कोलकाता के हावड़ा में सड़क हादसे में मौत हो गई । मृतक युवक शोभनाथ महतो(30 वर्ष) थाना क्षेत्र के बलहा गांव के युवक अलगू महतो का पुत्र बताया गया है। घटना के संदर्भ में बताया गया है कि युवक चार दिनों पूर्व हावड़ा के कोना हाईवे पर हुए हादसे में घायल हो गया था। इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के क्रम में गुरुवार को उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से घर -परिवार में कोहराम मच गया है । परिजनों के अनुसार, घटना पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्थित कोना हाईवे पर हुई थी। आमने-सामने बाइक की टक्कर में शोभनाथ महतो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। मृतक अप...