छपरा, जनवरी 11 -- अमनौर, एक संवाददाता। पिछले 11 दिनों से अमनौर के मंद्रौली से गायब 12 वर्षीय किशोर की हत्या कर फेंके जाने के बाद क्षत -विक्षत शव मिलने रविवार को मिला। शव मिलते ही सनसनी फैल गयी। किशोर की निर्ममता पूर्वक हत्या कर गांव के चंवर स्थित एक झाड़ी में छुपा दिया गया था। बताया गया कि शिवम के सिर व शरीर को कूंच-कूंच कर हत्या जैसी घटना को अंजाम दिया गया है और शव को झाड़ी में लाकर छुपा दिया गया है । पूर्व या पट्टीदार के विवाद अथवा सम्पत्ति के बिंदु को भी हत्या के कारणों का पुलिस ने जांच का हिस्सा बनाया है। किशोर के साथ पहले किसी तरह की हुई घटना की भी पुलिस तफ्तीश कर रही है। मृतक रंजन गुप्ता का पुत्र शिवम सातवीं वर्ग का छात्र था। वह अपने घर का एकलौता चिराग था। गायब बेटे की पिता ने की थी थाने में लिखित शिकायत रविवार की संध्या पुलिस को इस...