छपरा, मई 25 -- अमनौर। थाना क्षेत्र के मंद्रौली गांव में चोरों ने फिर तीन घरों को निशाना बनाया। घर में रखे लाखों रुपये के गहने व लगभग 25 हजार से अधिक रुपये नकद चोरों ने उड़ा लिये। चोरी की घटना स्थानीय विनोद सिंह, द्विंकल सिंह व पूजा देवी के घर में हुई है । इस मामले मे गृहस्वामी के चचेरे भाई सत्येन्द्र सिंह ,कुंदन सिंह की पत्नी ट्रविंकल सिंह व महादेव महतो की पुत्री पूजा देवी ने सूचना पुलिस को दी । सूचना पाकर पुलिस अधिकारी व आधा दर्जन पुलिस बल मौके पर पहुंचे व घटना की जायजा लिया । सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि शनिवार की रात्रि हम सब प्रतिदिन की भांति खाना खाकर सो गये थे। रात में चोर घर में घुसे व तीन कमरों में रखे बक्सा , सूटकेस, ट्रंक व आलमारी का ताला तोड़ लाखों के गहने व आठ हजार से अधिक नकद चुरा लिये। सुबह में चोरी की जानकारी हुई। दूसरी चोरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.