कटिहार, सितम्बर 21 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र। बीते गुरुवार को उत्तर प्रदेश में कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत पहाड़पुर पश्चिम टोला निवासी एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गयी। मृतक शेख रमजू, जो पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 के निवासी थे। लगभग पांच महीने पूर्व उत्तर प्रदेश में मजदूरी की तलाश में गए थे। वार्ड सदस्य शेख फिरोज ने बताया कि मृतक रमजू ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 100 में छत ढलाई का काम कर रहा था। बीते गुरुवार को सुबह 10 बजे कार्य करते वक्त उसे करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का पोस्टमार्टम उत्तर प्रदेश में किया गया और शनिवार देर शाम को उसका शव एंबुलेंस से पहाड़पुर पश्चिम टोला लाया गया। शव गांव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। देखने हेतु हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। परिजनों को रो-रो कर बे...