सहारनपुर, नवम्बर 19 -- थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम में हुए अमजद हत्याकांड के सभी आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए है। पुलिस ने बुधवार को वांछित आरोपी सलीम पुत्र यामीन और शमीम पुत्र सलीम निवासी शेखपुरा कदीम को रेलवे पुल के पास निकट डेरा बन्दा नवाज से गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अभी तक पुलिस शव बरामद नहीं कर सकी है। मृतक अमजद के भाई अशरफ पुत्र अजमत ने थाना कोतवाली देहात पुलिस में तहरीर देते हुए बताया था कि उसका भाई अमजद उर्फ कारू तीन नवंबर को फरमान पुत्र यासीन के घर जाने की बात कहकर गया था। गावं के ही इंतजार पुत्र रहमत अली ने पीड़ित परजिनों को बताया था कि उसने अमजद को फरमान पुत्र यासीन व सलीम पुत्र यामीन के साथ जाते हुए देखा था। इसके बाद जब अशरफ अपने भाई की तलाश में फरमान के घर पहुंचा तो वहां पर फरमान, उसकी पत्नी रूखसार, सलीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.