सीतामढ़ी, जनवरी 7 -- सीतामढ़ी। अमजद हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मृतक अमजद के पिता मोहम्मद जल्लालुद्दीन अंसारी के बयान पर राजोपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें कुल सात लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। पुलिस के अनुसार, दर्ज प्राथमिकी में राजोपट्टी वार्ड संख्या 32 निवासी मोहम्मद खुर्शीद के पुत्र मोहम्मद आदिल खुर्शीद उर्फ बिक्की उर्फ मोहम्मद आदिल अंसारी को मुख्य आरोपित बनाया गया है। इसके अलावा प्राथमिकी में लड्डू, निक्की, लाडले, मोहम्मद खुर्शीद आदि को आरोपित किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित आदिल उर्फ बिक्की को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मोहम्मद असदुल्लाह ने बताया कि...