लखनऊ, जनवरी 4 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अभ्युदय योजना की नौकरियों में हुए फर्जीवाड़े को लेकर कहा है कि जब सही नहीं हुआ बंटवारा, तो कह रहे हैं हुआ घोटाला। उन्होंने कहा है कि 69 में 48 फर्जी से अभ्युदय योजना का फर्जीवाड़ा सामने आया है। उन्होंने कहा कि बात ये नहीं है कि इसमे करोड़ों की वसूली करेंगे, असल बात ये है कि ऐसे फर्जी लोगों के भरोसे जो विद्यार्थी-अभ्यर्थी पढ़ाई कर रहे थे, उनके भविष्य का क्या होगा। सरकार को बस पैसे से मतलब है, गरीब युवाओं के भविष्य से नहीं। अखिलेश ने कहा कि घोटाले की जांच इस दृष्टिकोण से भी की जाए कि कहीं ये पीडीए समाज के बच्चों के साथ कोई जानी-समझी साजिश तो नहीं हो रही है। वो कहीं दोयम दर्जे की कोचिंग के शिकार होकर परीक्षाएं पास ही न कर पाएं और उन्हें नौकरी ही न देनी पड़े। भाजपा नौकरी न देने क...