गाज़ियाबाद, अप्रैल 16 -- गाजियाबाद। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए गुरुवार से छात्र आवेदन कर सकते हैं। चयनित छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क कराई जाएगी। समाज कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि योजना के लिए छात्र पांच मई तक विभाग में आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत प्रवेश परीक्षा जून में प्रस्तावित है, जिसके बाद शहर के इंग्राहम स्कूल में जुलाई से कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के जरिये आईएएस, पीसीएस, नीट और जेईई जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 100 छात्रों का चयन किया जाएगा। चयन से पहले छात्रों का साक्षात्कार भी लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.