शामली, मई 27 -- सोमवार को विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों से बेसिक शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का शुभारंभ, लोकार्पण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक ने शिक्षकों को प्रदेश सरकार द्वारा मुहैया कराये गए टेबलेट का वितरण किया। सोमवार को प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक, एमएलसी वीरेन्द्र सिंह, थानाभवन विधायक अशरफ अली, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र निर्वाल, जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान, पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम, सीडीओ विनय कुमार तिवारी, एडीएम सत्येन्द्र सिंह, एडीएम न्यायिक परमानंद झा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री का लाईव संबोधन सुना गया। प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित सभी योजनाएं एवं कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.