लखनऊ, जनवरी 5 -- समाज कल्याण विभाग की ओर से गरीब विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाई जा रही अभ्युदय कोचिंग से पढ़कर जौनपुर की किसान की बेटी पूजा सिंह ने असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयन हासिल किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद इस होनहार बेटी ने यूपीएससी-सीएपीएफ परीक्षा में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयनित होकर कमाल दिखाया है। पूजा ने अपनी 12 वीं कक्षा तक की पढ़ाई दिल्ली में की। फिर आर्थिक कठिनाई के कारण वह जौनपुर लौट आईं। यहां टीडी कॉलेज से स्नातक किया। जून 2024 में उन्हें मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित मुफ्त अभ्युदय कोचिंग में दाखिला लिया। यहां पर पूजा को विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में तैयारी का अवसर मिला। यही नहीं ई-कंटेंट व ऑनलाइन लर्निंग इत्यादि की सुविधा के साथ ही उसे विशेषज्ञों के नोट्स की मदद से तैयारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.