वाराणसी, फरवरी 12 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। आर्य महिला पीजी कॉलेज में तीन दिवसीय युवा महोत्सव 'अभ्युदय-2026' का शुभारंभ बुधवार को हुआ। महर्षि ज्ञानानंद सभागार में महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि रुद्रवीणा वादक मुरली मोहन गवाडा ने किया। महोत्सव में छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। शास्त्रीय एवं सुगम संगीत के गायन के साथ संस्कृत में भाषण, काव्य पाठ, वाद विवाद, निबंध, बांग्ला एकल नृत्य, बांग्ला एकल गायन, हिंदी में भाषण, काव्य पाठ, निबंध, अंग्रेजी में भाषण, काव्य पाठ, वाद विवाद, निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें 125 छात्राओं ने भाग लिया। स्वागत प्राचार्य प्रो.रचना दूबे और डॉ. शशिकांत दीक्षित ने किया। संचालन डॉ. अनामिका दीक्षित ने किया। संयोजन डॉ. अंशुल जायसवाल, डॉ. सुनीता यादव, डॉ. श्वेता सिंह एवं डॉ. नीलम चौधरी ने किया। प...