सासाराम, फरवरी 9 -- दिनारा। अभ्युदय इंटरनेशनल स्कूल बेलवैया में सोमवार को कक्षा 10 के बच्चों का फेयरवेल सेरेमनी कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम को लेकर बच्चों में काफी उत्साह रहा। विद्यालय निदेशक ई. राघवेंद्र कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों को उनके उन्नत भविष्य के लिए आवश्यक व महत्वपूर्ण सुझाव दिये गए। संस्कार व अनुशासित जीवन पर विशेष बल दिया गया। बच्चों को अपने लक्ष्य के प्रति सचेत रहने व परिश्रम का सतत अवलोकन करने पर जोर दिया गया। मौके पर प्राचार्य अनुज परासर आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.