पलामू, जुलाई 13 -- मेदिनीनगर। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी का पलामू का जिला स्तरीय एक दिवसीय अभ्यास वर्ग शनिवार को छतरपुर सिटी के सड़मा मोहल्ले के गुलाब चंद्र कॉलेज में हुआ। अभ्यास वर्ग में पलामू जिले से लगभग 200 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रांत से आए अधिकारियों ने तीन सत्रों में मार्गदर्शन में किया। सत्र की शुरुआत राम दरबार और भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया। सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ तथा परिषद के उद्देश्यों और उपलब्धियों पर चर्चा के साथ हुई। द्वितीय सत्र में कार्यकर्ताओं को शारीरिक प्रशिक्षण दिया गया। तृतीय सत्र में जयघोष के साथ समापन किया गया। प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो, जिला पालक दामोदर मिश्र, विभाग मंत्री महेंद्र नाथ, जिला मंत्री अमित तिवारी, दुर्गा वाहिनी संयोजिका कामिनी सिंह आदि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.