हापुड़, फरवरी 5 -- मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर चलाए जा रहे आपरेशन प्रहार के तहत जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। डीआईजी ने अधिक से अधिक प्रभावी एवं ठोस निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अभ्यस्त अपराधियों एवं संगठित गिरोहों पर कहर बनकर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। आपरेशन प्रहार के तहत जनपद में माह जनवरी में गैंगस्टर अधिनियम मे तहत 8 मुकदमों में 30 अभियुक्तों, शस्त्र अधिनियम के 38 अभियोग में 20 अभियुक्तों, 28 अवैध शस्त्र व 39 कारतूस, एनडीपीएस में एक मुकदमें में एक अभियुक्त, आबकारी अधिनियम के 37 अभियोग में 37 अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने पुलिस अधिकारियों को इसी प्रकार और अधिक निरोधात्मक कार्यवाही बढ़ाने के ...