पटना, मई 6 -- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने सोशल मीडिया 'एक्स पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पोस्ट पर पलटवार किया है। उन्होंने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि शिक्षक अभ्यर्थियों की मांग सरकार के संज्ञान में है। तेजस्वी यादव जैसे नेता हर चीज में अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश करते हैं। तेजस्वी यादव शिक्षक अभ्यर्थियों पर झूठी सहानुभूति न दिखाएं। वे अपने पिता से पूछें कि उनके समय में शिक्षकों की क्या स्थिति थी, उन्होंने कितने शिक्षकों की बहाली की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद शासन में नौकरियों की बोली लगती थी, मेधावी छात्र धूल फांकते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.