उन्नाव, जनवरी 2 -- उन्नाव। आरक्षी पीएसी, जेल वार्डन एवं समकक्ष पदों पर दिसम्बर 2025 में आई हुई भर्तियों में 3 वर्ष की आयु सीमा में छूट के संबंध में सदर विधायक पंकज गुप्ता को तमाम अभ्यर्थियों ने ज्ञापन सौंपा। बताया कि 18 जून 2024 को शासनादेश में जेल वार्डन में 3 साल की छूट का प्रावधान भी किया गया था। बताया छूट का वादा भी किया गया था। जबकि भर्तियो की विज्ञप्ति आने पर उसमे तीन वर्ष की छूट प्रदान नहीं की गई है। इस संबंध में पंकज गुप्ता ने अभ्यर्थियों की बात को सुना और आश्वासन देकर बात को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहंुचाने की बात कही। इस दौरान शिवांक त्रिवेदी, प्रखर शुक्ला, नमन तिवारी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.