कोडरमा, फरवरी 7 -- अभ्यर्थियों के व्यय पंजी निरीक्षण की तिथियाँ घोषित, सभी को देनी होगी जानकारी कोडरमा, वरीय संवाददाता चुनावी खर्चों की निगरानी को लेकर प्रशासन ने अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय-पंजी के निरीक्षण की तिथियाँ निर्धारित कर दी हैं। यह निरीक्षण चुनाव व्यय प्रेक्षक द्वारा किया जाएगा। नामांकन की तिथि से अब तक अभ्यर्थी अथवा उनके अधिकृत निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा किए गए सभी चुनावी व्ययों की प्रविष्टि व्यय-पंजी में करना अनिवार्य है। निरीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को संबंधित वाउचर, रसीदें एवं अन्य आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम निरीक्षण 12 फरवरी को किया जाएगा। द्वितीय निरीक्षण 16 फरवरी तथा तृतीय निरीक्षण 20 फरवरी को आयोजित होगा। नगर निकायवार निरीक्षण स्थलों की भी घोषणा कर दी गई है। झुमरी तिलैया नगर प...