मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अभ्यर्थियों की बढ़ी संख्या वाले पीजी विषयों में सीट भी बढ़ेगी। विवि के अंतर्गत आने वाले अन्य जिलों के पीजी विभाग में यह सुविधा होगी। सत्र 2025-27 में नामांकन को लेकर अगले हफ्ते से पोर्टल खोलने की प्रक्रिया शुरू होगी। पीजी के नामांकन को लेकर कुलपति के पास अनुमोदन के लिए फाइल भेज दी गई है। इसबार भी पुराने पैटर्न पर ही पीजी में नामांकन और पढ़ाई होगी। विवि के अधिकारियों के अनुसार पुराने पैटर्न पर नामांकन का यह अंतिम सत्र होगा। इसके बाद नए पैटर्न पर नामांकन और पढ़ाई होगी। 2025-27 सत्र में कुल सीटों में 10% तक होगी वृद्धि सत्र 2025-27 में पीजी में नामांकन में 10 फीसदी तक सीटों में वृद्धि हो सकती है। सीट बढ़ोतरी सभी विषयों में नहीं होगी बल्कि उन विषयों में होगी जिसको लेकर छात्रों के सबसे अध...