नई दिल्ली, फरवरी 1 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के बाद पेश किया गया बजट देश की मजबूत और अभेद सुरक्षा व्यवस्था बनाने के संकल्प को और मजबूत करता है। उन्होंने रक्षा बजट में 7.85 लाख करोड़ रुपये के आवंटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। राजनाथ सिंह ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि यह बजट सुरक्षा-विकास-आत्मनिर्भरता के संतुलन को बढ़ाता है। रक्षा मंत्री ने बताया कि रक्षा बलों के लिए पूंजीगत मद के तहत 2.19 लाख करोड़ रुपये से अधिक आवंटित किए गए हैं, जिसमें से 1.85 लाख करोड़ रुपये पूंजीगत अधिग्रहण के लिए निर्धारित हैं, जो वित्त वर्ष 2025-26 के पूंजीगत अधिग्रहण बजट से लगभग 24% अधिक है। इससे भारत की सैन्य क्षमताओं में और वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों का आध...