आरा, नवम्बर 14 -- -पहली बार एनडीए ने सभी सात सीटें जीत लीं, भाजपा को पांच और जदयू को दो सीटों पर जीत -महागठबंधन का सूपड़ा हो गया साफ, राजद और भाकपा माले का खाता भी नहीं खुल सका सुशील कुमार सिंह आरा। भोजपुर में एनडीए ने अभूतपूर्व जीत हासिल की है। पहली बार जिले की सभी सात सीटें जीत ली है। यह 2010 से भी बड़ी जीत है। उस समय भी एनडीए को पांच सीटें मिली थीं और दो सीटें राजद ने जीती थी। यह जीत इस लिहाज से भी बड़ी है कि पिछले चुनाव से राजद के साथ भाकपा माले का भी गठबंधन है। इस गठबंधन के बाद से सामाजिक समीकरण के लिहाज से महागठबंधन को मजबूत माना जा रहा था। लेकिन, इस बार एनडीए की रणनीतियों के आगे महागठबंधन के सारे समीकरण धरे के धरे रह गये। सबसे आश्चर्यजनक परिणाम अगिआंव सुरक्षित क्षेत्र का रहा। कांटे के मुकाबले में यह सीट भी भाजपा ने जीत ली। यहां 201...