हरदोई, दिसम्बर 10 -- हरदोई। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतिम दिनों में पहुंचते ही हरदोई में मतदाताओं की वास्तविक संख्या का स्वरूप साफ होने लगा है। जिले में अब तक 99.20 प्रतिशत गणना प्रपत्रों की फीडिंग हो चुकी है। बावजूद 24,155 मतदाता अभी भी लापता हैं। ऐसे मतदाताओं की पहचान मृतक, शिफ्टेड अथवा अनुपलब्ध श्रेणी में की जा रही है। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कुल फीड हुए गणना प्रपत्रों में से 81.49 प्रतिशत एसआईआर प्रपत्र सत्यापित पाए गए हैं। वहीं 17.71 प्रतिशत मतदाताओं को मृतक, स्थानांतरित अथवा गलत प्रविष्टि मानते हुए हटाने की प्रक्रिया चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह पहली बार है जब जिले में मतदाता डाटाबेस को इतने व्यापक स्तर पर अपडेट किया जा रहा है। बड़ी संख्या में पुराने, डुप्लीकेट या निष्क्रिय ना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.