बेगुसराय, मार्च 9 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। श्रम के क्षेत्र में अभी भी महिलाओं को पुरुषों से कम मजदूरी मिलती है। ऐसे में समानता का भाव कैसे उभरेगा। यह बात आरबीएस कॉलेज तेयाय में आयोजित अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर डॉ. श्रवसुमि ने कही। जीडी कॉलेज में हिन्दी विभाग की प्राध्यापक डॉ. श्रवसुमि ने कहा कि महिलाओं को बस उतनी ही स्वतंत्रता दी गई जितनी पुरुषों ने चाही। मौके पर सुनीता झा ने कहा कि लड़कियों को घरों से ही अपने हक अधिकार की लड़ाई लड़ने की जरूरत है। पूर्व मुखिया व भाजपा नेत्री शालिनी देवी ने कहा कि कई क्षेत्रों में महिलाएं पुरुषों से काफी आगे हैं। पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुनीता कुमारी कहा कि महिलाओं के प्रति नजरिया बदलने की जरूरत है। मरियम सिफत ने मुस्लिम महिलाओं के संबंध में अपनी बात रखी। कार्यक्रम में तेघड़ा नगर परिषद की मुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.