मुरादाबाद, मई 11 -- ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुओं का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार वन विभाग द्वारा तेंदुए पकड़े जाने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुओं की दहशत बरकरार है। तेंदुओं के मूवमेंट होने के कारण ग्रामीण खेतों पर काम करने से भी घबरा रहे हैं। उन्हें भी तेंदुओं के हमले का डर सताता रहता है। बता दें कि अभी भी सिरसा ठाठ गांव में वन विभाग का पिंजरा लगा हुआ है। गांव में लगातार तेंदुए का मूवमेंट मिल रहा है। लेकिन तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में नहीं फंस रहा है। इससे ग्रामीणों में भी दहशत है। इससे पहले भी सिरसा ठाठ गांव में पिंजरा लगाया गया था। उस वक्त भी तेंदुआ पिंजरे में नहीं फंसा था। तेंदुए के दिखाई देने के कारण ग्रामीणों का जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। क्योंकि ग्रामीण खेतों पर काम भी नहीं कर पा रहे हैं। काम पर जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.