पीलीभीत, दिसम्बर 27 -- पीलीभीत। शुक्रवार की सुबह में घना कोहरा होने पर तराई में ठंडक बढ़ी रही। हालांकि पूर्वान्ह में धूप निकल आई। पर शाम होने से पहले ही सूर्यदेव फिर से बादलों क बीच गुम हो गए। अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बताया गया है कि कोहरे का अभी प्रकोप बना रहेगा। यह फसलों के लिए अभी फायदेमंद है। तराई में कोहरे के ऑरेंज अलर्ट के बीच गुरुवार शाम से छाया कोहरा शुक्रवार की सुबह 11 बजे तक बना रहा। हांलाकि पूर्वान्ह में धूप खिली और सूरज की किरणों ने बुजुर्गों को राहत मिली। स्कूल जाने वाले बच्चे सर्दी में कांपते हुए स्कूल गए पर वापसी में खिली मिली धूप से उनका मन खुश हो गया। सर्दी में गरम कपड़ों और व्यंजनों की बिक्री बढ़ गई है। इससे संबंधित कारेाबारियों व व्यापारियों में खुशी है। कहा...