हरदोई, जनवरी 14 -- हरदोई, संवाददाता। जिले में बुधवार का मौसम ठंडा और शुष्क बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और शाम के समय कोहरे ने दृश्यता को 0 से 50 मीटर तक सीमित कर दिया। इससे सड़क मार्गों पर वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रही। अभी सर्दी के प्रकोप से राहत नहीं मिलेगी। कोहरे का भी कहर रहेगा। मौसम विशेषज्ञ रमेश चन्द्र ने बताया कि बुधवार सुबह 7 बजे के बाद हवा में नमी 89 प्रतिशत रही, जो शाम तक 63 प्रतिशत तक कम हो गई। पूरे दिन आसमान साफ रहा। बादलों का कोई प्रभाव नहीं देखा गया। हवा पश्चिम दिशा से धीमी गति से चली, जिसकी गति चार किमी प्रति घंटे रही। हल्की हवाओं और कोहरे के कारण सुबह का तापमान काफी ठंडा महसूस हुआ। दिन में धूप निकलने से थोड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.