रुद्रपुर, दिसम्बर 31 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधमसिंह नगर जिले में फिलहाल घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार तीन जनवरी तक घना कोहरा और तीव्र ठंड बनी रह सकती है। बुधवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, जबकि दोपहर बाद हल्की धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के निदेशक (शोध) डॉ. एएस नैन ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले में अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। तीन जनवरी तक कड़ाके की ठंड और बहुत घना कोहरा बने रहने की आशंका है। इस दौरान अधिकतम तापमान 15 से 16.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.2 से 10.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि ठंडे दिन और घना कोहरा फसलों के लिए नुकसानदा...