जमशेदपुर, जनवरी 24 -- जमशेदपुर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दंत रोग विभाग में कुल चार डॉक्टरों की नियुक्ति की जानी है। जिसमें दो आरक्षित तथा अनारक्षित सीटों पर डॉक्टरों की नियुक्ति होनी है। इन सीटों पर डॉक्टरों की बहाली के लिए अभ्यर्थियों का रिज्यूम लिया गया था जिसके आधार पर उनकी बहाली की जानी थी लेकिन बहाली को लेकर गठित की गई। कमेटी में कुछ वैसे लोग शामिल थे जो नियम के विपरीत था इस कारण बहाली का अभी तक रिजल्ट नहीं निकल गया। उम्मीद है एक बार फिर से कमेटी गठित होगी और वे लोग फिर से चयन की प्रक्रिया को अपनाएंगे। अभी तक कमेटी ने अपने स्तर पर अभ्यर्थियों का चयन कर उपायुक्त के पास सूची भेज दिए थे लेकिन वहां से हरी झंडी नहीं दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...