गया, दिसम्बर 24 -- गया जी सात दिनों से भीषण ठंड की चपेट में है। रात के साथ दिन में सर्दी सता रही है। एक दिन मंगलवार को दिनभर धूप रहने से राहत के बाद दूसरे दिन बुधवार को भी ठंड बढ़ गयी। मंगलवार की रात 10.30 बजे के बाद से घना कोहरा छा गया। सुबह तक कोहरा बना रहा। दोपहर में हल्की धूप निकली। कोल्ड डे जैसा हाल रहा है। ऐसी स्थिति में महज 24 घंटे के अंदर अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आ गई, जबकि कोहरे के कारण न्यनूतम तापमान तीन डिग्री बढ़ गया। बुधवार को अधिकतम सामान्य से पांच डिग्री कम 18.8 व न्यूनतम दो डिग्री अधिक 10.6 रहा। चार दिनों में बुधवार को न्यनूतम तापमान सबसे अधिक रहा। मंगलवार को अधिकतम 21.0 और न्यूनतम 7.8 डिग्री रहा था। बुधवार को सूबे में न्यूनतम के 9.4 डिग्री रहने के कारण सबौर सबसे सर्द रहा। इसके बाद 10.6 डिग्री पर गया जी रहा। पिछ...