शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले में बीते कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार गिरते तापमान, ठंडी हवाओं और घने कोहरे के चलते सुबह और देर रात हालात बेहद मुश्किल बने हुए हैं। लोग घरों में रजाई में दुबकने को मजबूर हैं। जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी एक हफ्ते तक इसी तरह की ठंड रहेगी। गुरुवार को भी मौसम में किसी तरह का सुधार नहीं हुआ। बीते एक सप्ताह की तुलना में ठंड और अधिक बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 12.9 और न्यूनतम 7.8 डिग्री रहा, जबकि मंगलवार को अधिकतम 12 और न्यूनतम 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। ठंड का सबसे अधिक अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.