रुद्रपुर, जनवरी 8 -- किच्छा, संवाददाता। अभिषेक सुसाइड केस में एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने घटनास्थल पर पहुंच कर मकान मालिक व किराएदारों से घटना की जानकारी लेने के साथ ही जांच पड़ताल की। उनके साथ सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी व कोतवाल प्रकाश सिंह दानू भी मौजूद रहे। मंगलवार सायं अभिषेक पुत्र अरविन्द कुमार निवासी बेनीपुरी चौधरी बरेली की किच्छा वार्ड 5 में एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। अभिषेक दो वर्ष पूर्व इस घर में किराये पर रहता था। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि दो मंजिल पर बने कमरे में छत के कुंडे में दुपट्टे की फंदे पर अभिषेक का लटका था। उसे फंदे से उतार कर आनन फानन सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ ने बताया कि पुलिस टीम ने घटना स्थल की जांच पड़ताल करने के साथ ही मकान मलिक व किराएदारों से घटना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.