नई दिल्ली, जनवरी 21 -- भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में ताबड़तोड़ पारी खेली। पावरप्ले के दौरान अभिषेक शर्मा ने 4 छक्के जड़े। छठे ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाते ही अभिषेक शर्मा ने भारत के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है।। अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह का टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा है। भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। भारत के पूर्व कप्तान टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी है। रोहित शर्मा ने 159 मैचों में 205 छक्के लगाए हैं। अभिषेक शर्मा ने 22 गेंद में 50 रन पूरे किए। अभिषेक शर्मा ने चौथा छक्का लगाते ही टी20 इंटरनेशनल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.