नई दिल्ली, फरवरी 13 -- ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर अभिषेक शर्मा अनफिट होने के कारण टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ नहीं खेले। हालांकि, पेट के संक्रमण से जूझ रहा यह सलामी बल्लेबाज बेहतर महसूस कर रहा है। अभिषेक भारत बनाम पाकिस्तान मैच में मैदान पर उतर सकते हैं। यह बड़ा अपडेट स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने दिया है। अभिषेक को दो दिन अस्पताल में रहना पड़ा था। उन्हें बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिली थी। भारत को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से रविवार (15 फरवरी) को कोलंबो में भिड़ना है, जिस पर सभी की नजरें टिकी होंगी। पाकिस्तान सरकार ने शुरुआत में इंडिया मैच बॉयकॉट का फैसला किया था लेकिन बाद में यू-टर्न ले लिया। चक्रवर्ती ने गुरुवार को दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने दो ओवर में सात रन देकर तीन विकेट चटकाए। डिफे...