नई दिल्ली, जनवरी 22 -- टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में खूब तबाही मचाई। मात्र 35 गेंदों पर उन्होंने 84 रनों की पारी खेल भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। अभिषेक को उनकी इस धुआंधार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। मैच के बाद भारत क्या न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भी अभिषेक की तारीफ करते हुए नहीं थके। न्यूजीलैंड के हरफनमौला ग्लेन फिलिप्स, जिन्होंने नागपुर टी20 में भारत के खिलाफ अर्धशतक जड़ा, उन्होंने कहा कि अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ी जब इस तरह की फॉर्म में होते हैं तो आपको थोड़ी किस्मत की भी जरूरत होती है। यह भी पढ़ें- T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के; अभिषेक शर्मा ने तोड़ा युवराज का रिकॉर्ड ग्लेन फिलिप्स ने पहले टी20 के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "वह IPL में भी दुनिया के कुछ सबस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.