नई दिल्ली, जनवरी 28 -- भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान सस्ते में पवेलियन लौट गए। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए। इसके जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पहली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का विकेट गंवा दिया। मैट हेनरी ने उन्हें आउट किया। इसी के साथ अभिषेक शर्मा के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल में पहली गेंद पर आउट होने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक शर्मा चौथे टी20 मैच में पहली गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हुए। पहली गेंद पर आउट होने वाले वह पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले केएल राहुल (2016), पृथ्वी शॉ (2021), रोहित शर्मा (202...