नई दिल्ली, जनवरी 22 -- भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में बहुत ही कम समय में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। शुरुआती ओवरों में बड़े शॉट खेलकर अभिषेक विपक्षी टीमों पर बहुत जल्द दबाव बना लेते हैं और उनकी तेजतर्रार पारी की मदद से भारत को धमाकेदार शुरुआत मिल रही है। अभिषेक शर्मा ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के दौरान ताबड़तोड़ 84 रन की पारी खेली, उनकी इस दमदार पारी की बदौलत भारत ने 238 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। अभिषेक को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी मिला। वहीं भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने अभिषेक शर्मा को 50 ओवर के प्रारूप में भविष्य के लिए मजबूत दावेदार बताया है। 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए अभिषेक को टीम में जगह देने की वकालत करते हुए पठान ने कहा कि उनका आक्रामक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.